Love You ! जिंदगी

राष्ट्रपति भवन में रजनीकांत से मिले अनुपम खेर

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर रजनीकांत के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में दोनों राष्ट्रपति भवन के बाहर नजर आ रहे हैं। दरअसल दोनों एक्टर्स राष्ट्रपति भवन में हुए आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मिले थे। उसी कार्यक्रम के दौरान अनुपम ने रजनीकांत के साथ फोटो क्लिक करवाई और शेयर करते हुए उन्हें अपना दोस्त बताया।

अनुपम खेर ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मेरे दोस्त रजनीकांत जैसा न कोई था, न कोई है और न कोई होगा! बहुत अच्छा लगा आज आपसे मिलके। जय हो! इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग का यूज करते हुए लिखा आजादी का अमृत महोत्सव।

इस फोटो को देखकर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपना प्यार लुटा रहे हैं। जहां महिमा चौधरी ने लिखा, मेरे दो फेवरेट हीरो एक ही फ्रेम में। वहीं दर्शन कुमार ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी बनाकर दोनों पर अपना प्यार बरसाया है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image