Love You ! जिंदगी

झलक दिखला जा में दिखेंगी निया शर्मा

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  लोकप्रिय डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा का दसवां सीजन जल्द शुरू होने जा रहा है। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। अब कलर्स टीवी ने आधिकारिक रूप से कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम घोषित कर दिए हैं। चैनल ने शो के प्रोमो के साथ इन चेहरों को उजागर किया। आइए, आपको बताते हैं चैनल ने अब तक किन सिलेब्रिटीज के नामों की आधिकारिक घोषणा की है।

झलक में हिस्सा लेने वाली हस्तियों में पहला नाम निया शर्मा का है। निया टीवी पर अपने अभिनय का जौहर दिखा चुकी हैं। टीवी शो नागिन से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। रिएलिटी शो की बात करें तो वह खतरों के खिलाड़ी 8 का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा 2020 में वह खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया की विजेता भी नहीं। अब झलक दिखला जा में निया का डांस अवतार भी देखने को मिलेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image