Love You ! जिंदगी

'उसकी 2 पत्नी थी और 4 बच्चे', उर्वशी रौतेला ने बताया यह फेमस शख्स बनाना चाह रहा था उनको तीसरी बीवी


मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी ब्यूटी और अपनी ग्लैमरस अदाओं को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैन के साथ अपने फोटोज और वीडियो पोस्ट करती हैं, जो इंटरनेट पर देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ और करियर से जुड़े कई खुलासे किए हैं, जिनको जानने के बाद फैंस भी हैरान नजर आ रहे हैं।

तमिल फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस!
बॉलीवुड हंगामा के साथ अपने हालिया इंटरव्यू में उर्वशी रौतेला ने बताया कि वो तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्वशी रौतेला ने अपने तमिल डेब्यू सरवनन अरुल स्टारर 'द लेजेंड' की लीड एक्ट्रेस के लिए मोटी फीस वसूल की है। Free Press Journal की एक रिपोर्ट के अनुसार उनको 20 करोड़ रुपए मिले हैं।

शादी के प्रपोजल्स को लेकर किया खुलासा
वहीं इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर भी खुलकर बात की है, जिसके बाद एक बार फिर से एक्ट्रेस सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें कई शादी के प्रपोजल्स मिल रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस दौरान अपने एक ऐसा प्रपोजल के बारे में बताया, जिसको जानकर उनके फैंस यकीनन हैरान रह जाएंगे।

इस शख्स ने किया एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज
अपनी निजी जिंदगी से जुड़े एक सवाल पर उर्वशी ने बेहद सधे हुए अंदाज में बेबाकी से जवाब दिया। इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या वह इजिप्ट सिंगर से दुबई में मिली थीं, जिन्होंने उनको शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसका आंसर देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी पहले से ही 2 पत्नियां और 4 बच्चे हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने आगे कहा कि लाइफ में सेल्फ लव बहुत जरूरी है। उर्वशी रौतेला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है।

जानिए सिंगर का नाम!
उन्होंने आगे कहा, मैं ऐसा कोई फैसला नहीं लेना चाहती थी, जहां मुझे अपने परिवार से दूर जाकर रहना पड़े या फिर उन्हें यहां आकर रहना पड़े। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों के कल्चर काफी अलग था। हालांकि उर्वशी रौतेला ने उस सिंगर का नाम नहीं लिया, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो शख्स कोई और नहीं बल्कि मिस्त्र के गायक मोहम्मद रमजान ( Mohamed Ramadan) है। उर्वशी ने उनके साथ साल 2021 में एक इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो भी किया था, जिसका नाम वर्सेस बेबी (Versace Baby) था।

इजराइल के राष्ट्रपति को गिफ्ट की थी भगवद गीता
इसके अलावा उन्होंने इंटरव्यू में बहुत सारी बातें की। एक्ट्रेस ने कहा कि वह पहाड़ों से आई हैं और जिसकी वजह से वह बहुत ही सीधी-सादी लड़की है। वहीं वह मिस यूनिवर्स जूरी में जज बनने पर भी उन्होंने काफी कुछ कहा। उन्होंने बताया कि इजराइल के राष्ट्रपति को भगवद गीता गिफ्ट में दी थी। उर्वशी ने कहा कि मिस यूनिवर्स को जज करना उनके लिए 1000 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म देने से ज्यादा खास है।

Leave Your Comment

Click to reload image