Love You ! जिंदगी

मशहूर प्रोड्यूसर की हत्या : प्लास्टिक बैग में मिला शव...

 चेन्नई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मशहूर तमिल फिल्म प्रोड्यूसर भास्करन की हत्या की कर दी गई है। 68 साल के भास्करन की हत्या करने के बाद आरोपियों ने उनके शव को प्लास्टिक बैग में भरकर चिन्मय नगर में सड़क किनारे फेंक दिया। शनिवार सुबह सफाईकर्मियों ने प्लास्टिक बैग में शव को देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुरे मामले का खुलासा हुआ।

घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बैग खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। प्लास्टिक बैग के अंदर शव था। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए किलपौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस ने लापता लोगों के बारे में मिली शिकायत की जांच की तो मृतक की पहचान भास्करन के रूप में हुई।  इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

भास्करन रियल स्टेट का कारोबार करते थे। उन्होंने कई फिल्में भी प्रोड्यूस की थी। शुक्रवार को वह नुंगमबक्कम के एक होटल में आयोजित रिसेप्शन में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। उनके नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी। जीपीएस की मदद से पुलिस ने भास्करन की कार को बरामद कर लिया। जहां कार मिली वहां से चंद मीटर दूर उनका शव मिला।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि भास्करन ने वडापलानी स्थित एक एटीएम से शुक्रवार को 20 हजार रुपए निकाले थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भास्करन का मोबाइल फोन नहीं मिला है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे पैसे का कोई मामला तो नहीं था। सूत्रों के अनुसार भास्करन शुक्रवार को विरुगमबक्कम में एक परिचित से मिलने गए थे। आशंका है कि उसकी वहीं हत्या कर दी गई और शव को नेरकुंद्रम रोड पर फेंक दिया गया। पुलिस को शक है कि हत्यारे और उसके परिवार के लोग शनिवार सुबह घर खाली कर कहीं चले गए हैं। चेन्नई के उद्योगपति और फिल्म फाइनेंसर भास्करन की हत्या में शामिल आरोपी गणेशन को पुलिस ने तिरुवल्लुर शोलावरम से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्यारों को पकड़ने के लिए 6 विशेष टीमों का गठन किया था।

Leave Your Comment

Click to reload image