Love You ! जिंदगी

खाना खज़ाना : खजूर सॉस

 सॉस सामान्यत: सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला संगृहीत पदार्थ हैं। बच्चों के लिये कम मसालेदार व बड़ो के लिये तीखे चटपटे दोनों ही प्रकार के स्वाद का आनंद लिया जा सकता हैं। तो आए आज खजूर सॉस के बारे में जाने :

सामग्री
250ग्रा. इमली, 1किलो. खजूर, 500ग्रा. शक्कर, 30ग्रा. लाल मिर्च, 15ग्रा. भुना पिसा जीरा, 40ग्रा. नमक, 70ग्रा. काला नमक, 2ग्रा. सोडियम बंजोएट, 10मिलीग्राम एसिटिक एसिड,

विधि
इमली व खजूर अलग-अलग 10-20 घंटे भीगो दें। इमली क्रश कर गुदा छानें खजूर पिस कर पेस्ट बनायें। इमली पल्प में पिसा खजूर, शक्कर, नमक, काला नमक, व सब मिलाकर रिंग व प्लेट टेस्ट आने तक पकायें। बेंजोएट मिलाकर एसिटिक एसिड मिलायें। बॉटलिंग करें।

Leave Your Comment

Click to reload image