Love You ! जिंदगी

दिवाली के मौके पर सिंपल लुक में नजर आईं विद्या बालन, बताया अपनी खूबसूरती का राज

 
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Vidya Balan On Diwali 2022: इस समय देशभर में दिवाली के पर्व की तैयारी जोरो पर है। आम लोगो से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी दिवाली की पार्टियों में शामिल होते नजर आ रहे हैं। दिवाली से पहले ही लोग अरने घरों से लेकर अपने लुक में बी बदलाव करते नजर आ रहे हैं। साथ ही सजावट भी जबरदस्त तरीके से की जा रही है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो एक्ट्रेस कृति सेनन से लेकर, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और मनीष मल्होत्रा जैसे सितारों की दिवाली पार्टी में स्टार्स का मेला लगा हुआ देखा गया। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन सिंपल लुक में दिवाली की तैयारी करतीं नजर आईं।

दिवाली पर विद्या बालन का सिंपल लुक
एक्ट्रेस विद्या बालन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनकी इन तस्वीरों से लोग अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। अगर आप भी दिवाली पर सिंपल लुक में दिखाना चाहती हैं तो विद्या बालन को फॉलो कर सकती हैं। विद्या सिंपल लुक में भी एकदम गॉर्जियस नजर आ रही थीं। लोग विद्या बालन की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और इन फोटोज पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

साड़ी में नजर आईं विद्या बालन
फेस्टिवल के रंग में रंगीन हो चुकीं विद्या बालन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली से पहले कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों को विद्या का साड़ी पहने हुए सिंपल लुक काफी पसंद आ रहा है। विद्या बालन साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें
उन्होंने अपनी कई खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में विद्या ने मेहंदी कलर की सिल्क की साड़ी पहनी हुई है जिस पर गोल्डन बॉर्डर है और उसका गुलाबी रंग का पल्ल्लू साफ नजर आ रहा है। अपनी साड़ी से मैच करते हुए विद्या बालन ने ऑरेज ब्लाउज पहना है, जिस पर गोल्डन रंग काफी निखर रहा है।

विद्या ने पहनी गोल्ड की ज्वैलरी
विद्या बालन की ये साड़ी बहुत ही सिंपल है, लेकिन इन तस्वीरों में वह बहुत ही प्यारी लग रही हैं। वहीं गोल्ड ज्वैलरी ने विद्या बालन के इस साड़ी लुक को कंप्लीट किया है। विद्या बालन का ये लुक उन्हें पूरा फेस्टिव फील दे रही है। अपने इस लुक के साथ उन्होंने गले में गोल्ड का नेकलेस, कानों में बड़े झुमके और हाथों में ग्रीन और लाल रंग की चूड़ियां पहनी हुई हैं। विद्या के लुक में, उनके माथे की लाल बिंदी और मांग में भरा सिन्दूर चार चांद लगा रहा है।

सिंपल लुक पर लोग हुए फिदा
आपको बता दें कि विद्या बालन ने एक के बाद एक कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके पीछे एक बहुत ही खूबसूरत सी रंगोली बनी हुई नजर आ रही है। इन फोटोज को शेयर करते हुए विद्या बालन ने बताया है कि उनका फेस्टिव सीजन मोड़ ऑन हो चुका है। उनके इस सिंपल लुक पर लोग फिदा हो रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image