लॉस एंजिलिस (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Priyanka Chopra Diwali: इस बार दिवाली आने से पहले ही आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने जमकर प्री दिवाली सेलिब्रेशन की पार्टियां कीं। दरअसल पिछले 2 साल से कोरोना महामारी के चलते दिवाली का जश्न फीका सा नजर आ रहा था। ऐसे में इस साल सभी लोगों ने जमकर दिवाली मनाई। विदेशों में रहने वाले भारतीयों ने भी इस दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने जलवे बिखरने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ दिवाली मनातीं नजर आईं।
प्रियंका चोपड़ा ने मनाया दिवाली का जश्न
प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिलिस में अपने घर पर अपने पति और बेटी मालती मैरी के साथ दिवाली का जश्न मनाया। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी उनके साथ मौजूद थीं। लॉस एंडिलिस में एक रेस्तरां के अंदर से दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें निक जोनस और मधु चोपड़ा हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं।
पति निक और मां मधु चोपड़ा के साथ शेयर की फोटो
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा ने दिवाली के मौके पर ट्रडिशनल आउटफिट कैरी किया था। वहीं प्रियंका के पति निक जोनस ब्लैक जैकेट और मैचिंग पैंट्स में नजर आ रहे थे।
सास का हाथ पकड़े नजर आए निक जोनस
आपको बता दें कि स्टार्स के फैन पेज से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में निक जोनस और उनकी सास मधु चोपड़ा की खूबसूरत बॉन्डिंग नजर आ रही है। निक जोनस के फैंस सास के लिए उनका केयर देखकर काफी खुश हो रहे हैं। वहीं एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपनी मां और अपने पति को एक फ्रेम में कैप्चर करती दिख रही हैं।
दिवाली के त्योहार को इन्जॉय करतीं नजर आईं प्रियंका
जानकारी के अनुसार बेटी मालती मैरी के जन्म के बाद निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की ये पहली दिवाली है। प्रियंका भले ही अपने देश भारत से दूर रहती हैं लेकिन वह हमेशा भारतीय त्योहारों को पूरी तरह से इन्जॉय करतीं नजर आती हैं। प्रियंका चोपड़ा का ये देसी अंदाज लोगों का दिल जीत लेता है। इस बार दिवाली पर भी प्रियंका चोपड़ा ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है।
कुछ दिनों पहले शेयर की थी बेटी की तस्वीर
बीते अगस्त महीने में प्रियंका चोपड़ा ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया था। ये जन्मदिन उनके लिए बेहद खास था क्योंकि उनकी बेटी मालती के जन्म के बाद ये उनका पहला जन्मदिन था। फैंस को इंतजार था कि वह अपनी बेटी की झलक फैंस के साथ साझा करेंगी। लेकिन बर्थडे के कुछ दिन बाद ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की थी जिसे काफी पसंद किया गया था।