Love You ! जिंदगी

Shah Rukh Khan फैंस को देंगे डबल सरप्राइज, थिएटर में फिर रिलीज होगी किंग खान की ये आइकॉनिक फिल्म

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Shahrukh Khan Birthday: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का जल्द ही बर्थडे आने वाला है। 2 नवंबर 2022 को किंग खान पूरे 57 साल के हो जाएंगे। एक्टर को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। शाहरुख अब 5 साल बाद फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। ऐसे में उनको बड़े पर्दे पर देखने के लिए अब फैंस को एक बड़ा मौका मिलने वाला है। जी हां किंग खान को फिर से पर्दे पर देखने के लिए आपको उनके बर्थडे का इंतजार करना पड़ेगा।

शाहरुख खान के बर्थडे पर बड़ा सरप्राइज
जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म पठान का टीजर रिलीज होने वाला है। बर्थडे पर एक्टर की फिल्म का टीजर रिलीज होना फैस के लिए एक बड़ा सरप्राइज होने वाला है। लेकिन इसके अलावा किंग खान एक और सरप्राइज अपने फैंस को देने वाले हैं। ये तोहफा आपकी पुरानी यादों को ताजा कर देगा। तो चलिए जानते हैं क्या होगा दूसरा सरप्राइज?

फिर रिलीज होगी ये आइकॉनिक फिल्म
शाहरुख खान के बर्थडे पर यश राज फिल्म्स मेकर्स ने फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा तैयार किया है। शाहरुख खान के करियर की सबसे आइकॉनिक फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' एक बार फिर थिएटर में दस्तक देने वाली है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे उनके जन्मदिन पर 2 नवंबर को देशभर के कई थिएटर में रिलीज होगी। जिसकी बुकिंग अभी से शुरू हो गई है।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट 
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी अपकमिंग फिल्म पठान अगले साल 2023 में 25 जनवरी को रिलीज होगी। जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख खान के पास कई फिल्में पाइपलाइन पर हैं।
 

Leave Your Comment

Click to reload image