मशहूर अदाकारा रंभा का एक्सीडेंट, बेटी अस्पताल में भर्ती...
टोरंटो/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड और टॉलीवुड की मशहूर अदलारा`अदकारा रंभा का कनाडा में एक्सीडेंट हो गया। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीर शेयर करके दी है।
इस एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'स्कूल से बच्चों को पिक करने के बाद हमारी कार को दूसरी कार ने चौराहे पर टक्कर मार दी! बच्चों के साथ मैं और नैनी। हम सभी सुरक्षित हैं। मामूली चोटें आई हैं। मेरी नन्ही साशा अभी भी हॉस्पिटल में है। प्लीज हमारे लिए प्रार्थना करें। आपकी प्रार्थना बहुत मायने रखती है। इन तस्वीरों में एक रंभा ने कार और बेटी साशा की एक झलक दिखाई है। जो अस्पताल के बेड पर लेटी हुई है। उनके आसपास डॉक्टर नजर आ रहे हैं। वहींअन्य फोटो में उनकी कार नजर आ रही है, जो हादसे के बाद बुरी तरह डैमेज हो गई है।

