खाना खजाना : रोज सिरप
इन सिरप में ताजे फलों के रस का इस्तेमाल नही होता। कृत्रिम सुगंध व रंग का इस्तेमाल होता हैं। इसमें शक्कर की मात्रा 70 प्रतिशत होती हैं। इसका संग्रह भी आसानी से होता हैं आज बनाते है रोज सिरप:
सामग्री
1 किलो. शक्कर, 400 मिली. पानी, 2 ग्रा. साइट्रिक एसिट, 5 ग्रा.रेसबरी रेड कलर, 5 मिली. रोज एसेंस, 10 ग्रा. सूखी लाल गुलाब पत्तियाँ,
विधि
शक्कर पानी व साइट्रिक एसिट डालकर उबाले, छानें। गर्म में ही गुलाब पत्तियाँ डालकर ढांक दें, ठण्डा होने पर रोज एसेंस व रंग मिलाकर सूखी बोतलों में भर लें।

