Love You ! जिंदगी

Salman Khan ने कोर्ट में की गुजारिश- मेरा पड़ोसी लिख रहा अपमानजनक मैसेज, प्‍लीज उसे रोकें

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Salman Khan: बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान ने बॉम्‍बे हाईकोर्ट में अपने पड़ोसी को लेकर एक गुजारिश की है। एक्‍टर ने अपने पड़ोसी केतन कक्‍कड़ पर आरोप लगाया है कि "वो सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ अपमानजनक संदेश पोस्‍ट कर रहे हैं, कृपया इस पर प्रतिबंध लगाएं"।

भड़काउ सोशल मीडिया पोस्‍ट पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
दरअसल, सलमान खान ने अगस्‍त महीने में अपने पड़ोसी केतन कक्‍कड़ के खिलाफ केस दायर करते हुए भड़काउ सोशल मीडिया पोस्‍ट करने का आरोप लगाया था। वहीं अब कोर्ट में अभिनेता सलमान खान अपने पनवेल पड़ोसी केतन कक्कड़ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक संदेश पोस्ट करने के लिए उन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश की मांग कर रहे हैं।

कोर्ट ने सुरक्षित रखा है फैसला
सलमान खान ने आरोप लगाया था कि केतन ने उनके खिलाफ कई भड़काउ और अपमानजनक पोस्‍ट शेयर की थी। केतन ने सलमान खान पर फार्म हाउस में गैरकानूनी काम करने का झूठे आरोप लगाए थे जिस पर गुरुवार को बॉम्‍बे हाई कोर्ट ने सुनवाई की और समय की कमी का हवाला देरक अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। जज ने कहा मामले की नए सिरे से होगी सुनवाई।

कक्कड़ के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था
बता दें मार्च महीने में सलमान खान ने सिविल कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए केतल कक्कड़ के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था लेकिन कोर्ट ने इस मामले में सलमान खान के पक्ष में कोई फैसला नहीं किया जिसके बाद सलमान खान ने बॉम्‍बे हाईकोर्ट में अपील की और सोशल मीडिया पर केतन द्वारा अपलोट किए गए वीडियो और फोटोज को डिलीट करवाने का आदेश दें।

सलमान खान ने केतन के वीडियो के बारे में बोली थी ये बात
सलमान खान के वकील ने आरोप लगाया था कि केतन के सारे वीडियो मनगढ़ंत है और सांप्रदायिक रूप से लोगों को सलमान खान के खिलाफ भड़काने वाले हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image