सपना चौधरी को लगा बड़ा झटका, लखनऊ कोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में तय किए आरोप...
लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मनोरंजन। हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी को एक बड़ा झटका लगा है। लखनऊ की एक अदालत ने मशहूर डांसर सपना चौधरी और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में आरोप तय कर दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी की अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 420 के तहत आरोप तय किए हैं। सुनवाई के समय चौधरी और अन्य आरोपी कोर्ट में मौजूद थे। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 12 दिसंबर तय की है।

