मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Janhvi Kapoor Mili: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिली' 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को इस वक्त फैंस की ओर से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में जाह्नवी की एक्टिंग की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जाह्नवी कपूर ने ये फिल्म अपने पिता बोनी कपूर की वजह से साइन की थी। इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया और बताया कि उन्होंने खुद को कैसे इस फिल्म के लिए तैयार किया।
फिल्म मिली को लेकर जाह्नवी कपूर का खुलासा
जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह फिल्म मिली के लिए तैयार नहीं थी क्योंकि उन्हें इस बात आशंका थी कि यह फिल्म सुपरहिट होगी भी या नहीं। जाह्नवी कपूर ने बताया कि फिल्म बनाने से पहले उन्होंने इस बारे में अपने पिता बोनी कपूर से भी बात की थी। लेकिन वह चाहते थे कि जाह्नवी इस फिल्म को साइन करें।
पिता बोनी कपूर की वजह से साइन की फिल्म
जाह्नवी कपूर ने दिए इंटरव्यू में जिक्र किया फिल्म बनाने से पहले उन्होंने इस बारे में पिता बोनी कपूर से बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि, 'पापा, मुझे नहीं लगता कि हमें एक और रीमेक बनाना चाहिए। 'गुंजन सक्सेना', 'गुड लक जैरी' दोनों ही बड़ी फिल्में थीं। मैं सिर्फ मानसिक रूप से शांत होना चाहती थी।"
फोन पर रोने लगे थे पापा
जाह्नवी कपूर ने आगे बताया कि, उनके पिता बोनी कपूर फिल्म मिली को लेकर काफी भावुक हो गए थे। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'पापा फोन कॉल में ही रोने लग गए थे और कहा कि, अगर तुम ये फिल्म नहीं करोगी तो मैं इस फिल्म को जरूर बनाउंगा। फिल्म में पिता और बेटी की कहानी है, जो कि बिल्कुल मेरी और आप की तरह है।' पिता जैसे इस फिल्म को लेकर इमोशनल हुए तो जाह्नवी कपूर ने तभी फैसला किया कि वह ये फिल्म जरूर करेंगी।
फिल्म मिली से हुआ मेंटल हेल्थ पर असर
इससे पहले जाह्नवी कपूर ने खुलासा किया था कि फिल्म मिली की शुटिंग के लिए उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जिसकी वजह से सबसे ज्यादा उनकी मेंटल हेल्थ पर असर हुआ। एक्ट्रेस ने कहा था कि, 'मुझे सपने में भी मैं खुद को फ्रीजर में देखती थी। इस वजह से मैं बीमार पड़ गई थी और दो-तीन दिनों तक मुझे पेन किलर भी लेनी पड़ी थी। इतना ही नहीं फिल्म डायरेक्टर की भी इस दौरान तबीयत खराब हो गई थी'।
जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट
जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में 4 नवंबर को उनकी फिल्म मिली रिलीज हुई है। इस फिल्म वह ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो कि कई घंटे फ्रीजर में बिताती है। ये फिल्म एक्ट्रेस के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि वह पहली बार अपने पिता बोनी कपूर के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास और भी कई फिल्में पाइपलाइन पर हैं।