Love You ! जिंदगी

दिशा पटानी को इस फिल्म से दिखाया बाहर का रास्ता, जानें क्या है वजह ...

  मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)।बॉलीवुड की खूबसूरत  एक्ट्रेस में से एक दिशा पटानी कम समय में ही काफी पॉपुलर हो गई हैं। सुशांत सिंह राजपूत से लेकर सलमान खान के साथ वे स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। कई फिल्में करने के बाद भी उनकी फिल्म कुछ ख़ास कमाल नहीं कर प् रही है। कुछ समय से दिशा की आई बड़ी फिलमें फ्लॉप हुई है और कोई ख़ास कलेक्शन नहीं कर पाई है।

 

अब इसका असर प्रोड्यूसर्स पर भी दिखता पड़ रहा है। शायद इसी वजह से दिशा को एक बड़ी प्रोडक्शन हाउस से फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया है। साथ ही मेकर्स अब दिशा की जगह किसी और अभिनेत्री को लेने के लिए पूछताछ कर रहे है। 

खबर के अनुसार, दिशा पटानी और एकता कपूर में यह तय हुआ था कि यह दोनों 2019 में साथ में एक फिल्म करेंगी। फिल्म का नाम ‘केटिना’ होगा। इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर अभिनेत्री सलमान खान के साथ ‘राधे’ की फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी। लेकिन अब अचानक दिशा को एकता ने फिल्म से बाहर कर दिया है। साथ ही एकता दिशा की जगह किसी बड़ी एक्ट्रेस को लेने का मन बना चुकी हैं। ‘हालांकि इसकी वजह  दिशा और एकता कपूर के बीच अनबन होना बताया जा रहा है। ‘केटिना’ फिल्म को लेकर दोनों में काफी समय से बातचीत चल रही थी। 2019 में लॉकडाउन से पहले ये मीटिंग हुई थी। फिल्म की शूटिंग चार से पांच दिनों तक की गई थी।’

रिपोर्ट के अनुसार, दिशा ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू की थी। लेकिन कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद फिल्म की शूटिंग बीच में ही रोक दी गई। इसके बाद दिशा और बालाजी मोशन पिक्चर्स के बीच मतभेद हो गए। कहा जाता है कि रचनात्मक मामलों पर सहमत न होने के कारण उनके बीच मतभेद होता है। प्रोडक्शन हाउस ने दिशा के इस बर्ताव के चलते एकता को मजबूर होकर फिल्म के लिए दूसरी एक्ट्रेसेस की तलाश करनी पड़ी। इतना ही नहीं अब एकता कपूर ने फिल्म में दिशा को रिप्लेस करने के लिए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और तारा सुतारिया से संपर्क किया गया है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image