Love You ! जिंदगी

जब एक दूसरे की शक्ल से भी नफरत करते थे अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ..

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। फिल्म हेरा फेरी में सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल की तिगड़ी को दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया। अब इस तिगड़ी को सभी एक बार फिर लोग देखना चाहते हैं लेकिन शायद ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। आज ये दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब सुनील शेट्टी अक्षय कुमार से इतना नाराज थे कि उनकी शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते थे। 

साल 2002 फिल्म 'हेरा फेरी' जब रिलीज हुई तो यह फिल्म हिट रही और फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी को खूब पसंद किया गया। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के बीच मतभेद की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। दरअसल, सुनील शेट्टी को इस बात की गलतफहमी हो गई थी कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म में उनके कुछ सीन कटवा दिए। इस बात को लेकर सुनील शेट्टी इतने नाराज हो गए कि वह अक्षय कुमार की शक्ल तक नहीं देखना चाहते थे।

 
 
 
 

लेकिन, जब इस बात की जानकारी अक्षय कुमार को लगी तो उन्होंने तुरंत सुनील शेट्टी को फोन लगाया और गलतफहमी को दूर करने की कोशिश की। अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी को विश्वास दिलाया कि उन्होंने फिल्म के कोई भी सीन नहीं कटवाए, जिसके बाद दोनों के बीच सुलह हो गई और दोबारा दोस्त बन गए। दोस्ती ऐसी कि जब सुनील शेट्टी को परेश रावल के ट्वीट से पता चला कि अक्षय कुमार 'हेरा फेरी 3' में नहीं हैं तो, वह चौंक गए और अब अक्षय कुमार को फिल्म में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image