Love You ! जिंदगी

छत्तीसगढ़ी गायिका मोनिका खुरसैल का निधन

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायिका मोनिका खुरसैल का निधन हो गया है। ब्रेन हेमरेज की वजह से मोनिका को रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली है। अब मोनिका का अंतिम संस्कार बिलासपुर में किया जायेगा।

बता दें कि मोनिका खुरसैल बिलासपुर की रहने वाली थी, उनकी आयु सिर्फ 25 साल थी। मोनिका खुरसैल ने कई छत्तीसगढ़ी गाने गाए हैं, रायपुर बिलासपुर में स्टेज शोज किए हैं। सोशल मीडिया पर कई फेमस छत्तीसगढ़ी एक्टर्स के साथ मोनिका के फोटोज और वीडियो हैं। मोनिका ने मेरी ख़ुशी, अरपा पैरी के धार, बाबा साहेब, होली गीत डारन दे, जैसे कई गाने गाएँ जो लोगों को काफी पसंद आये हैं।

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image