Love You ! जिंदगी

दिग्गज कलाकार विक्रम गोखले का 82 साल की उम्र में निधन...

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अभिनेता अजय देवगन ने ट्विटर पर लिखा- विक्रम गोखले सर ने अपने अभिनय से किरदारों को वजनदार बनाया। सिनेमा में उनका कद हमेशा ऊंचा रहा। मैं सौभाग्यशाली हूं कि उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। उनका जाना बेहद दुखद है। दुआ करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। श्रद्धांजलि विक्रम सर। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। अजय देवगन साल 2001 में आई फिल्म ये रास्ते हैं प्यार के में विक्रम गोखले के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। 

विक्रम गोखले ने 1971 में आयी अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना से हिंदी फिल्मों में बतौर अभिनेता पारी शुरू की थी। उन्हें ज्यादातर संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के लिए याद किया जाता है, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता का किरदार निभाया था। इस फिल्म में लीड रोल सलमान खान ने निभाया था, जबकि अजय देवगन सहयोगी भूमिका में थे। इसके अलावा कई बॉलीवुड हिट फिल्मों में उन्होंने अहम भूमिकाएं अदा की थीं, जिनमें हे राम, तुम बिन, भूल भुलैया, हिचकी और मिशन मंगल जैसी फिल्में शामिल हैं। आखिरी बार उन्हें शिल्पा शेट्टी की फिल्म निकम्मा में देखा गया था।

उनका पार्थिव शरीर मुंबई के बालगंधर्व सभाग्रह में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। वेटरन एक्टर के निधन पर कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है। 

 
 
 

 

Leave Your Comment

Click to reload image