Love You ! जिंदगी

एक्स वाइफ और बेटे के साथ घूमने निकले एक्टर आमिर खान

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हाल ही में आमिर खान को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह कहीं घूमने निकले हैं। दिलचस्प बात यह है कि एयरपोर्ट पर आमिर अकेले नहीं दिखे, बल्कि उनके साथ एक्स-वाइफ किरण राव और बेटा आजाद भी साथ नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों मुंबई से बाहर कहीं घूमने गए हैं। उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

 

बता दें कि आमिर खान ने दो शादियां की हैं। हालांकि, उनकी दोनों ही शादी टूट चुकी हैं। आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता के साथ की थी। आमिर और रीना के दो बच्चे जुनैद खान और आयरा खान हैं। 2002 में उनका तलाक हो गया। वर्ष 2005 में आमिर ने किरण राव से शादी रचाई, लेकिन 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया। आमिर और किरण राव के एक बेटा आजाद है। हाल ही में आमिर खान की बेटी आयरा ने नुपुर शिखरे के साथ सगाई की है। 

 

 

 एक यूजर ने लिखा, 'क्या नौटकीं है? जब साथ घूमना है तो तलाक क्यों लिया?' एक यूजर ने लिखा, 'फाइनली ये लोग भारत छोड़कर जा रहे हैं।' बता दें कि आमिर खान ने बीते वर्ष किरण राव से तलाक की बात सार्वजनिक की थी। 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image