Love You ! जिंदगी

आम का लहसुनिया अचार

 अचार प्राय: प्रतिदिन उपयोग में आने वाला परीक्षित पदार्थ हैं। इसमें नमक की संतुलित मात्रा, हवा से बचाव व कुछ सब्जियों के अचार में एसिटिक एसिड का काम करता है। आम, नींबू, आंवला के अचार में नमक ही परिरक्षक होता है। याद रहे अचार में तेल ऊपर तक हो ताकि हवा अंदर प्रवेश न कर सके। आज जानते है

आम का लहसुनिया अचार बनाने की विधि: 

सामग्री- 1 किलो. आम के टुकड़े , 100 ग्रा. लहसुन की फांके, 300 मिलि. तेल, 250 ग्रा. नमक, 100 ग्रा. राई दालख् 50 ग्रा. काश्मीरी मिर्च, 20 ग्रा. जीरा पावडर, 10 ग्रा. मेथी पावडर, 5 ग्रा. करायल, 20 ग्रा. हल्दी पावडर, 

 

विधि- आम के टुकड़े में थोड नमक व हल्दी लगाकर छन्नी में 3-4 घंट रखें, पानी निथर जाने पर पंखे में 1 घंटा सुखा लें। आम के निकले पानी में लहसुन व 50 ग्राम नमक पावडर डालकर रख दें। राई दाल आधी मिक्सी में पीसें आधी खड़ी रहने दें। थोडा तेल गर्म कर करायल डालें फिर गैस बंद कर मिर्च छोड़ बाकी मसाले डालें। आम में मिलायें मिर्च बचे तेल में मिलाकर डालें। लहसुन 4-5 दिन आम के पानी में भीगाकर छानें फिर 1 घंटा पंखे में सुखाकर आम के आचार में अच्छी तरह मिलाकर जार में भर लें। 

Leave Your Comment

Click to reload image