Love You ! जिंदगी

आशा पारेख का महिलाओं के फैशन पर ऐतराज

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में वह गोवा में आयोजित हुए 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में पहुंची थीं। यहां उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री, भारतीय संस्कृति और समाज पर बातचीत की। उन्होंने महिलाओं के नए फैशन पर भी ऐतराज जताया। आशा ने महिलाओं के वेस्टर्न कपड़े पहनने को लेकर अपनी राय दी। उन्होंने बताया कि समय के साथ सबकुछ बदल चुका है। 

80 वर्षीया आशा ने कहा, मुझे दुख होता है कि शादियों में महिलाएं पारंपरिक परिधानों को छोड़ वेस्टर्न कपड़े पहन रही हैं। वे गाउन पहनकर आ रही हैं। अरे भैया, हमारी घाघरा चोली, साड़ियां और सलवार कमीज है, आप वो पहनो ना। उन्होंने कहा, वे बस स्क्रीन पर हीरोइनों को देखती हैं और उन्हें कॉपी करना चाहती हैं। स्क्रीन पर देखकर सोचते हैं वो जो कपड़े पहन रहे हैं, उस तरह के कपड़े हम भी पहनेंगे।

 

आशा ने कहा, अपने फिगर की परवाह किए बगैर मोटे हो या जो, महिलाएं बस हीरोइनों की देखा-देखी कर रही हैं। चाहे फिर वो कपड़ा आपके शरीर पर फब रहा हो या नहीं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। पता नहीं हम क्यों पश्चिमी देशों की नकल कर रहे हैं? उन्होंने कहा, हमारे पास इतनी महान संस्कृति, नृत्य और संगीत है कि हम इसे पॉप संस्कृति में वापस ला सकते हैं। हमारे दौर से अब तक बहुत कुछ बदल चुका है।

Leave Your Comment

Click to reload image