Love You ! जिंदगी

जुबिन नौटियाल के सिर और पसलियों में लगी चोट, जानिए कैसी है सिंगर की हालत

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार को अपने घर पर सीढ़ियों से गिर गए। हादसे में उनकी कोहनी टूट गई है। इसके अलावा उनके सिर, पसलियों और माथे पर भी चोटे आई है। सिंगर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उनकी हालत पहले से बेहतर है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वो अपने होमटाउन निकल गए हैं। डॉक्टर ने उनको अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।  

बता दें कि हाल ही में जुबिन नौटियाल का नया गाना तू सामने आए रिलीज हुआ है। इस गाने को उन्होंने सिंगर योहानी के साथ गाया है। गुरुवार को नौटियाल और योहानी साथ गाने के लॉन्च पर देखा गया था। इसके बाद ही उन्हें चोट लगी। इस एक्सीडेंट के चलते सिंगर को अपने दाएं हाथ का ऑपरेशन करवाना पड़ेगा। उन्हें डॉक्टरों ने दांए हाथ का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है।

सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपना नाम इंडस्ट्री में काफी मेहनत से बनाया है। पिछले दिनों उनके एक के बाद एक गाने रिलीज हुए हैं। इसमें मानिके गाने वाली योहानी के साथ तू सामने आए और फिल्म गोविंदा नाम मेरा का गाना बना शराबी शामिल है। फिल्म थैंक गॉड के गाने मानिके को भी जुबिन ने योहानी के साथ गाया था।

इससे पहले भी जुबिन नौटियाल ढेरों हिट गाने दे चुके हैं। उनके ग्लोबल हिट गानों की लिस्ट काफी लंबी है। इसमें रातां लंबियां, लुट गए, हमनवा मेरे, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम चेहरा और तुझे कितना चाहने लगे हम शामिल हैं। अपनी मधुर आवाज और क्यूट लुक्स के साथ जुबिन आज लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं। उनके गाने तो चार्टबस्टर है ही, साथ ही उनकी फीमेल फॉलोइंग काफी बढ़िया है।

Leave Your Comment

Click to reload image