बॉयफ्रेंड संग थाईलैंड में वेकेशन मना रही हैं अंशुला कपूर...
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। अंशुला की डेटिंग की खबरें इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अंशुला कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरे और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमे वह रोहन ठक्कर के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
अंशुला कपूर इन दिनों बैंकॉक में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान अंशुला ने सिंगर मरून का कॉन्सर्ट भी अटेंड किया और मस्ती की। इस दौरान उनके साथ रोहन ठक्कर नजर आए। अंशुला ने की तस्वीरों को देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि उन्होंने अपने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी है। फोटो में दोनों ही एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। बता दें दोनों रिलेशनशिप में हैं, लेकिन ऑफिशियली किसी ने कुछ नहीं बोला है। अंशुला ने फोटोज शेयर कर कैप्शन दिया- मेरे जन्मदिन के महीने की मजेदार शुरुआत...बहुत डांस किया...रात के एक बजे फुट मसाज की जरूरत पड़ गई ताकि दर्द भूल सकूं... कभी मैंने अपने सबसे वाइल्ड सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं कभी कॉर्सेट टॉप पहनूंगी... और उसमें इतनी मस्ती करूंगी..।
शुला की इस पोस्ट पर सेलेब्स और यूजर्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं। एक्टर संजय कपूर ने लिखा- ऐसे ही हमेशा खुश रहो। वहीं एक यूजर ने लिखा है- क्या यह आपका बॉयफ्रेंड है? वहीं दूसरे ने लिखा- क्या आप रोहन को डेट कर रही है। एक ने लिखा- आप दोनों की जोड़ी सलामत रहे। इससे पहले ही अंशुला रोहन संग कई तस्वीरे साझा कर चुकी हैं।

