जैकी भगनानी की पार्टी में अनन्या पांडे के लुक ने मचाई सनसनी
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)।मुंबई (वीएनएस)। एक्टर जैकी भगनानी ने नाइजीरियाई सिंगर CKay के लिए बीते दिन मुंबई में एक शानदार पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कई सारे स्टार्स ने शिरकत की। पार्टी में भूमि पेडनेकर और उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर, प्रज्ञा जायसवाल, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर शामिल हुए थे, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं जैकी को सीके के साथ पोज देते हुए देखा गया, सीके अपने स्वागत से काफी खुश देखे जा सकते थे। पार्टी में हर किसी का लुक बेहद ही शानदार था। लेकिन ध्यान सबसे ज्यादा सीके और जैकी की जोड़ी ने खींचा।