इन दिनों सामने आई,ऋतिक रोशन और गर्लफ्रेंड सबा की शादी के बंधन में बंधने की बात
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Hrithik Roshan Saba Azad Marriage: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। ऋतिक लंबे समय से सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी अपना प्यार खुलेआम जाहिर करते हैं। हालांकि इसके बावजूद दोनों ने कभी मीडिया के सामने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल नहीं किया। अब खबर आ रही है कि दोनों जल्द ही इस साल 2023 में शादी करने वाले हैं। साल 2014 में एक्स पत्नी सुजैन खान से तलाक लेने के बाद ऋतिक रोशन की जिंदगी में सबा आजाद की एंट्री हुई। आए दिन दोनों बॉलीवुड इवेंट्स से लेकर एयरपोर्ट पर साथ नजर आते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। दोनों इस साल नवंबर में सात फेरे लेंगे। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसके बाद आसार लगाए जा रहे हैं कि शायद जल्द ही ऋतिक और सबा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। एक वेरिफाइड हैंडल से एक वायरल ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल ट्वीट पर ऋतिक रोशन और सबा आजाद की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं सामने आया है। एक वेब पोर्टल द्वारा यह भी दावा किया जा रहा है कि, इस वक्त ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक हैप्पी स्पेस में हैं। दोनों का रिश्ता उनके परिवार वालों ने स्वीकार कर लिया है और वह इस रिश्ते से काफी खुश भी हैं। इतना ही नहीं ऋतिक के बच्चों ने भी सबा आजाद को एक फैमिली मेंबर के तौर पर स्वीकार कर लिया है। आपको बता दें कि, ऋतिक रोशन और सबा आजाद के बीच उम्र में 12 साल का फासला है। जिसकी वजह से दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होते हैं। हाल ही में कपल का एक एयरपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक वैन पर ऋतिक सबा आजाद को किस करते हुए नजर आए।