Love You ! जिंदगी

'बेटा या बेटी' जानिए प्रेगनेंट आलिया भट्ट को किसकी है चाहत,खुद एक्ट्रेस ने दिया था जवाब

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब जल्‍द ही मंमी पापा बनने वाले हैं। आलिया ने बेड पर लेटे हुए स्‍कैनिंग करवाती हुई फोटो शेयर कर ये खुशखबरी शादी के दो महीने दी है। आलिया और रणबीर की ये खबर सुनकर हर कोई खुश है और बॉलीवुड सेलिब्रेटीज और फैंस बधाई दे रहे हैं। आलिया अब कुछ ही महीनों में मां बनने वाली हैं तो इस खबर के आते ही आलिया का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया ने खुलकर बताया था कि उन्‍हें कितने बच्‍चे चाहिए और लड़का चाहिए या लड़की?

आलिया भट्ट की बेस्‍ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर के साथ है ये वीडियो 
आलिया भट्ट का ये वीडियो उनकी बेस्‍ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर के साथ है। जिसमें ये दोनों दोस्‍त ये खेल खेल रही है कि वो एक दूसरे को कितना जानते हैं। इंस्टाग्राम पर आलिया के साथ उनकी फ्रैंड के साथ के इस थ्रोबैक वीडियो में बच्चों के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रही हैं, आलिया की प्रेगनेंसी की खबर सामने आने के बाद ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

आलिया की प्रेगनेंसी पर खुशी जाहिर करते हए आकांक्षा ने लिखी ये बात 
आलिया भट्ट ने अपनी शादी के दो महीने बाद रणबीर कपूर के साथ अपनी प्रेंगनेंसी का ऐलान किया। आलिया की सबसे अच्‍छी दोस्‍त आकांक्षा रंजन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्‍टोरी में आलिया की प्रेगनेंसी का ऐलान करने वाली फोटो शेयर की और लिखा- कांची मासी के पास इतनी सुंदर अंगूठी है, ना?

आलिया को कितने बच्चे चाहिए? 
इसके साथ ही आलिया और आकांक्षा का 'आप अपने सबसे अच्छे दोस्त को कितनी अच्छी तरह जानते हैं' सेशन का एक थ्रोबैक वीडियो वेब पर वायरल हो रहा है। जिसमें आलिया एक कागज़ का टुकड़ा उठाती है जिसमें सवाल था, "आलिया को कितने बच्चे चाहिए?"

आलिया ने कहा हां मुझे दो..... 
इस प्रश्‍न में जवाब में दोनों ने 'दो' का उत्तर दिया। हालांकि, आकांक्षा ने अपने पेपर पर खासतौर पर लिखा आलिया को दो लड़के चाहिए। जिस पर, आलिया ने सिर हिलाया और शरमाते हुए ये कहते हुए हामी भरी कि वो दो लड़के ही चाहती हैं। आप इस वायरल वीडियो में इस सेगमेंट को 6 मिनट का समय निकाल कर देख सकते हैं। 
 
आलिया ने लिखा- हमारा बच्चा.. जल्द आ रहा है 
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने सोमवार को ऐलान किया कि वे जल्द ही मंमी-पापा के रूप में अपनी नई यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। तस्वीर में आलिया को अपने सोनोग्राफी सेशन से गुजरते हुए देखा जा सकता है जबकि रणबीर का इस फोटो में बैक दिख रहा है। तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा "हमारा बच्चा.. जल्द आ रहा है।"
 

Leave Your Comment

Click to reload image