Love You ! जिंदगी

बेटी संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रियंका, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में अपने दिन बिता रही है। गुरुवार को प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन भी कर लिए। अभिनेत्री यहां अपनी बेटी मैरी मालती चोपड़ा जोनस के साथ पहुंच गई थी।

प्रियंका की बेटी जन्म के उपरांत पहली बार इंडिया आई हैं। अब यहीं से अभिनेत्री का प्यारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। हालांकि, प्रियंका के पति और पॉप सिंगर निक जोनस को मंदिर में नहीं देखा गया।

Leave Your Comment

Click to reload image