फिल्म 8 एएम मेट्रो में गुलशन देवैया और सैयामी खेर लीड रोल में
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)।अपकमिंग फिल्म 8 एएम मेट्रो में गुलशन देवैया और सैयामी खेर लीड रोल में हैं। यह दो किरदारों की एक असामान्य कहानी है, जिन्हें नियति मिलाने का काम करती है। प्रसिद्ध गीतकार, फिल्म निर्माता और कवि गुलजार ने अपने बांद्रा स्थित घर पर लेखक-निर्देशक राज आर के पोस्टर का अनावरण किया। अनुभवी कलाकार ने फिल्म के लिए अपनी छह कविताओं का योगदान दिया है।
फिल्म, राज राचकोंडा द्वारा निर्देशित एक भावनात्मक कहानी है। इसके 19 मई को रिलीज होने की उम्मीद है। सैयामी एक 29 वर्षीय गृहिणी इरावती की भूमिका निभा रही हैं, जिसका जिंदगी काफी उलझनें भरी है। उसे अपनी गर्भवती बहन को देखने के लिए हैदराबाद जाना पड़ता है, जो बीमार होने के चलते बिस्तर से उठ नहीं सकती। जिंदगी के ताने-बानों से लड़ने के दौरान उसकी मुलाकात प्रीतम से होती है। जिसका किरदार गुलशन निभा रहे है। वह एक बैंकर है। सफर के दौरान दोनों की कई मुलाकातें होती है।

