पढ़ाई में बिल्कुल फिसड्डी थीं तेजस्वी प्रकाश
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बिग बॉस 15' विनर और 'नागिन' फेम एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आज टीवी की फेमस एक्ट्रेस बन चुकी हैं। तेजस्वी अपनी क्यूटनेस के लिए भी फैंस की चहेती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर एक्ट्रेस को बिंदास बोलते देखा गया है। हाल में तेजस्वी ने अपनी एजुकेशन को लेकर कई खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो एक औसत से भी बुरी स्टूडेंट रही हैं। यहां तक कि उन्हें एग्जाम पास करने के लिए चीटिंग करने का सहारा लेना पड़ता था। हालांकि, तेजस्वी का कहना है कि वो एक एंजीनियरिंग स्टूडेंट रह चुकी हैं लेकिन उनका मन पढ़ाई में बिल्कुल नहीं लगता था।
एक मीडिया चैनल को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में तेजस्वी ने बताया कि, पढ़ाई के मामले में वो बिल्कुल फिसड्डी रही हैं। वो इतनी खराब स्टूडेंट थीं कि चीटिंग करने के लिए नये-नये हथकंडे अपनाती थीं। एक बार एक्ट्रेस ने एग्जाम में चीट करने की पूरी तैयारी कर ली थी। एक्ट्रेस ने बताया कि वे एग्जाम में चीटिंग करने की कोशिश किया करती थीं। उन्होंने एक बार क्वेश्चन पेपर खरीदने के लिए 20 हजार रुपए तक खर्च कर दिए थे। तेजस्वी ने कहा, 'हालांकि मैंने कभी क्वेश्चन पेपर खरीदे नहीं, क्योंकि यह पॉसिबल ही नहीं है। क्योंकि जब मैंने ऐसा किया तो मेरे पैसे सिर्फ पानी में गए थे और कोई फायदा नहीं हुआ।

