Love You ! जिंदगी

नहीं रहीं पामेला यश चोपड़ा, द रोमांटिक्स में आखिरी बार दिखाई दी

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वर्गीय यश चोपड़ा की पत्नी, (निर्माता, पटकथा लेखिका और गायिका) पामेला चोपड़ा का 85 साल की उम्र में 20 अप्रैल 2023 को निधन हो गया। समाचारों के अनुसार पामेला चोपड़ा पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती थीं। पामेला की सेहत लगातार बिगड़ रही थी। इस वजह से डॉक्टरों ने उन्हें वेंटीलेटर पर रखा था। यश चोपड़ा के परिवार की तरफ से पामेला चोपड़ा के निधन पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।

पामेला और यश चोपड़ा की शादी 1970 में हुई थी। इनके दो बेटे हैं- आदित्य और उदय चोपड़ा। आदित्य चोपड़ा फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं, वहीं उनके छोटे बेटे उदय चोपड़ा निर्माता और अभिनेता हैं। अभिनेत्री रानी मुखर्जी चोपड़ा परिवार की बहू हैं, उन्होंने आदित्य चोपड़ा के साथ शादी की है।

पामेला चोपड़ा ने यश चोपड़ा निर्मित और निर्देशित फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी है। उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्म ‘कभी-कभी’, मुझसे दोस्ती करोगे जैसी फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। पामेला चोपड़ा ने वर्ष 1993 में जूही चावला, अमृता सिंह और जैकी श्रॉफ को लेकर फिल्म आइना का निर्माण किया था।

इस फिल्म के अतिरिक्त उन्होंने यश चोपड़ा निर्मित और निर्देशिक दिल तो पागल है की पटकथा अपने बेटे आदित्य चोपड़ा और तनूजा चन्द्रा के साथ मिलकर लिखी थी। परदे पर पामेला चोपड़ा सिर्फ एक बार दिल तो पागल है फिल्म के शुरूआती गीत एक दूजे के वास्ते में यश चोपड़ा के साथ नजर आईं थीं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image