Love You ! जिंदगी

ईद पर शाहरुख खान ने फैंस को दी ईदी

 शाहरुख के सिग्नेचर लुक पर फिदा हुए फैंस

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)आज दुनियाभर में बड़े ही धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। आम हो या खास हर कोई ईदकीखुशी में डूबा नजर आ रहा है। ऐसे में लोगों को इंतजार रहता है की उनके चहेते सितारे इस दिन को किस अंदाज में मना रहे हैं। वहीं, सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। इस खास मौके पर शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर चिलचिलाती गर्मी में उनके फैंस घंटों उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। ऐसे में ‘पठान' ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और फैंस की इच्छा पूरी की। फैंस के लिए ये किसी ईदी से कम नहीं है।

शाहरुख के सिग्नेचर लुक पर फिदा हुए फैंस

ईद के खास मौके पर शाहरुख खान ने अपने घर मन्नत की बालकनी में आकर फैंस को अपनी झलक दिखाई। इस वक्त शाहरुख के साथ उनका छोटा बेटा अबराम भी थोड़ी देर के लिए बालकनी पर आए और फैंस को ईद विश किया। इस मौके पर शाह रुख कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लैक डेनिम पहना है। साथ ही सनग्लासेस लगाए दिखे। वहीं, अबराम ने ईद पर सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहना था। शाहरुख को बालकनी में देखकर फैंस जोर-जोर से उन्हें ईद की मुबारकबाद देने के साथ ही उन्हें आई लव यू बोल रहे थे। इस मौके पर शाहरुख ने अपने दोनों हाथ फैला कर अपना सिग्नेचर लुक भी दिखाया।

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image