Love You ! जिंदगी

साऊथ के कलाकारों के साथ वायरल हो रही बिग बी की तस्वीर

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। फिल्म निर्माता राघवेंद्र राव, प्रशांत नील और नाग अश्विन के साथ सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, प्रभास, नानी और दुलकर सलमान की एक तस्वीर इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रही है। तस्वीर हैदराबाद में प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज के नए ऑफिस के उद्घाटन समारोह की बताई जा रही है।

वैजयंती मूवीज, जिसने हाल ही में कारोबार में 50 साल पूरे किए हैं, वर्तमान में प्रभास, बिग बी और दीपिका पादुकोण अभिनीत प्रोजेक्ट के पर काम कर रही है। इससे पहले, प्रभास ने प्रोजेक्ट के के निर्माताओं से दीपिका की तबीयत खराब होने के बाद फिल्म की शूटिंग की तारीखों को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था।

कथित तौर पर 500 करोड़ रुपये के बजट पर बनी इस फिल्म की शूटिंग हिंदी और तेलुगु में एक साथ की जा रही है और यह तेलुगु सिनेमा में दीपिका की पहली फिल्म है।

Leave Your Comment

Click to reload image