सलमान के नए 'हेयरस्टाइल' ने फैंस को किया हैरान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपना नए गंजे लुक से फैंस को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान को ब्लैक शर्ट और मैचिंग ट्राउजर पहने देखा जा सकता है। उन्होंने हेयरस्टाइल में गंजा स्टाइल रखा है, जिसे देख हर कोई हैरान है।
उनके नए लुक को देखने के बाद फैंस ने अंदाजा लगाया कि यह हेयरस्टाइल उन्होंने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए रखा होगा। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि सलमान शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर 'जवान' का प्रमोशन कर रहे हैं, जिसमें शाहरुख भी गंजे लुक में हैं।
उनकी अगली फिल्म 'टाइगर 3' है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है। फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 2017 में आई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का सीक्वल है।