वेब सीरीज 'रणनीति- बालाकोट एंड बियॉन्ड' में नजर आएंगी लारा दत्ता
हिंदी फिल्मों की मशहूर अदाकारा लारा दत्ता अपने अभिनय से लाखों दिलों पर राज करती हैं। 20 साल से अधिक के अपने करियर में उन्होंने कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन साझा किया है। उनके द्वारा निभाए गए कई किरदार को लोगों की खूब प्रशंसा मिल चुकी है। लारा जल्द ही ओटीटी पर धमाल मचाने जा रही हैं। दरअसल, जल्द ही वह अपनी नई वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं।
उनकी आगामी सीरीज का नाम 'रणनीतिः बालाकोट एंड बियॉन्ड' है। लारा ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर शो का टीजर वीडियो शेयर करते हुए दी है। वीडियो में पहाड़ों के बीच कई लड़ाकू विमानों को देखा जा सकता है। इसके साथ बैकग्राउंड में एक आवाज भी सुनने को मिलती है। टीजर में शख्स कहता है, यह एक नया रण है और इसे जीतने के लिए एक नई रणनीति की जरूरत है।

