सोनाक्षी ने खरीदा 11 करोड़ में नया घर
मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में मुंबई की आलीशान बिल्डिंग में नया घर खरीदा है। एक्ट्रेस के इस नए आशियाने की कीमत तकरीबन 11 करोड़ रुपए बताई जा रही है। सोनाक्षी का यह घर बांद्रा के केसी रोड पास स्थित 81 ऑरियट बिल्डिंग के सबसे ऊपरी फ्लोर पर है। रियल एस्टेट से जुड़ी वेबसाइट जैपकी के जरिए मिले डॉक्यूमेंट के मुताबिक सोनाक्षी का नया आशियाना 2208.7 वर्ग स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। एक्ट्रेस ने 29 अगस्त को अपने इस नए घर की रजिस्ट्री कराई है। इसके लिए उन्होंने 55 लाख की स्टैम्प ड्यूटी और 30 हजार का प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन भी दिया है।