मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रविवार रात को मुंबई में ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ का फिनाले हुआ। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में कर्नाटक की रहने वाली 21 वर्षीया सिनी शेट्टी का सितारा चमक उठा। उन्होंने 31 प्रतिभागियों को टक्कर देते हुए फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 के खिताब पर अपना कब्जा जमाया। इस उपलब्धि के बाद सिनी के चेहरे पर खुशी की चमक देखी जा सकती है। बहुत कम लोग सिनी से परिचित होंगे। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं सिनी।
उन्होंने 31 प्रतिभागियों को टक्कर देते हुए फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 के खिताब पर अपना कब्जा जमाया। इस उपलब्धि के बाद सिनी के चेहरे पर खुशी की चमक देखी जा सकती है। सिनी का जन्म और पालन-पोषण मुंबई में हुआ, लेकिन उनका परिवार मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला है।
सिनी सुंदर होने के साथ-साथ पढ़ाई में भी अव्व्ल रही हैं। इस प्रकार उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन कहा जा सकता है। वह बहुमुखी प्रतिभा की धनी मानी जाती हैं। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में स्नातक की डिग्री हासिल की है। वह वर्तमान में चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट का कोर्स कर रही हैं।
सिनी में कला के प्रति बचपन से समर्पण रहा है। उन्हें डांस का बहुत शौक है। इसे डांस के प्रति उनकी दीवानगी ही कहे कि उन्होंने चार साल की उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र में उन्होंने अपना अरंगेत्रम और भरतनाट्यम पूरा कर लिया था।
सिनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय दिखती हैं। खासकर इंस्टाग्राम पर वह अपने फैंस से रूबरू होती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 74,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। ग्लैमर के मामले में वह किसी हिरोइन से कम नहीं लगती हैं।
अब मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है। सिनी एक मॉडल और कॉन्टेंट क्रिएटर के रूप में भी जानी जाती हैं। सिनी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अपनी प्रेरणा मानती हैं।
बता दें कि प्रियंका ने भी मिस वर्ल्ड 2000 का ताज जीता था। सिनी उस वक्त प्रियंका की मुरीद हो गई थीं, जब एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा था, सिकुड़कर एक गिलास में फिट होने की कोशिश मत करो, बल्कि उस गिलास की परतों को तोड़कर बाहर निकलो।
हर साल फेमिना मिस इंडिया का आयोजन जून महीने के आसपास होता है। इसके लिए आपकी उम्र 18-25 साल ही होनी चाहिए। इसके अलावा आप सिंगल हो, अनमैरिड होने चाहिए। यहां तक कि तलाकशुदा लड़कियां भी इसके लिए आवेदन नहीं कर सकतीं।