Love You ! जिंदगी

आयुष्मान खुराना की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी सामंथा रुथ प्रभु

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु धीमे-धीमे बॉलीवुड प्रशंसकों के बीच अपनी जगह बनाती दिख रही हैं।सामंथा इससे पहले हिंदी वेब सीरीज ‘फैमिली मैन 2’ में नजर आ चुकी हैं। वह करण जौहर के आने वाले शो ‘कॉफी विद करण 7’ में भी नजर आएंगी।अब खबर है कि सामंथा को बॉलीवुड डेब्यू के लिए भी फिल्म मिल गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार सामंथा ने आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म साइन की है। 

सामंथा काफी समय से अपने डेब्यू के लिए प्रोजेक्ट की तलाश कर रही थीं। उन्हें ऐसे प्रोजेक्ट की तलाश थी जो उन्हें इस लायक लगे कि वह साउथ फिल्मों से ब्रेक लेकर उसपर समय दे सकें।खबर है कि आयुष्मान की यह फिल्म एक कमर्शियल एंटरटेनर होगी। इस फिल्म को दिनेश विजन बना रहे हैं।चर्चा है कि इससे पहले भी सामंथा को कई फिल्मों के ऑफर मिले थे पर उन्होंने उसे ठुकरा दिया।

Leave Your Comment

Click to reload image