गीता कपूर ने फिल्मों के अलावा टीवी से भी बनाई अपनी खास पहचान
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर गीता कपूर ने फिल्मों के अलावा टीवी से भी अपनी खास पहचान बनाई है। उनके फॉलोवर्स प्यार से उन्हें ‘गीता मां’ कहकर बुलाते हैं और वो लंबे समय से डांस रिएलिटी शो में नजर आ रही हैं।गीता कोरियोग्राफर फराह खान की स्टूडेंट रही हैं और उन्हें अपनी दूसरी मां कहती हैं। आज यानी 5 जुलाई को गीता का जन्मदिन है। वह 49 साल की हो गई हैं।

