Love You ! जिंदगी

झलक दिखला जा 10 को जज करेंगे करण जौहर और माधुरी दीक्षित

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर गीता कपूर ने फिल्मों के अलावा टीवी से भी अपनी खास पहचान बनाई है। उनके फॉलोवर्स प्यार से उन्हें ‘गीता मां’ कहकर बुलाते हैं और वो लंबे समय से डांस रिएलिटी शो में नजर आ रही हैं।गीता कोरियोग्राफर फराह खान की स्टूडेंट रही हैं और उन्हें अपनी दूसरी मां कहती हैं। आज यानी 5 जुलाई को गीता का जन्मदिन है। वह 49 साल की हो गई हैं। 

गीता ने 15 साल की उम्र में अपने डांस करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1998 में फराह खान की अकेडमी में दाखिला लेकर डांस की दुनिया में कदम रखा। गीता ‘फिजा’, ‘अशोका’, ‘थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक’, ‘साथिया’, ‘हे बेबी’ और ‘तीस मार खां’ जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुकी हैं।इसके अलावा उन्होंने फराह के साथ ‘कुछ कुछ होता है’, ‘मोहब्बतें’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कल हो न हो’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image