छत्तीसगढ़ी फिल्म ”तही बनबे मोर दुल्हनियाँ ” फिल्म का कट आउट सिनेमा घरो में लगाया गया है यह कट आउट 30 फीट का है छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार इतने बड़े कट आउट को लगाया गया है।
हम आपको बता दें कि इसके पहले गुइयाँ फिल्म के एक्टर अमलेश नागेश का 25 फीट का कट आउट लगा था इसके बाद NV एंटरटेनमेंट के द्वारा बनाई गई ”तही बनबे मोर दुल्हनियाँ ” का 30 फीट का कट आउट, अब तक का सबसे बड़ा कट आउट है यूं तो कट आउट का चलन दक्षिण के फिल्मों में देखा जाता है जिसमें साउथ की जो एक्टर और एक्ट्रेस रहते हैं उनकी बड़ी-बड़ी कट आउट लगाई जाती है यह साउथ में बहुत ही ज्यादा फेमस है इसके बाद छत्तीसगढ़ के सिनेमा में भी कट आउट का प्रचलन चालू हो गया है। जिसे देखकर दर्शकों का भी उत्साह फिल्म को देखने के लिए बढ़ जाता है बहुत सारे जो दर्शक है वह कट आउट को देखकर ही फिल्म को देखने भी आते हैं हमने कई लोगों से भी बातचीत किया है और उनका कहना है कि यह कट आउट बहुत ही अलग और आकर्षक हैं।
मल्टी स्टार छत्तीसगढ़ी फिल्म “तहि बनबे मोर दुल्हनियां” 19 जनवरी को छत्तीसगढ़ के 36 सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है फ़िल्म का गीत पहले ही आ चुका है जिसे एन वी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर बहुत पसंद किया जा रहा है।
इस फ़िल्म में दर्शकों को एक्शन स्टार दिलेश साहू का जबरदस्त एक्शन देखने मिलेगा। इसके साथ ही एक बार फिर छत्तीसगढ़ी स्टार अनिकृति चौहान अलग ही रोल में नजर आएगी। वैसे तो यह पारिवारिक फिल्म है, लेकिन इस फिल्म में कॉलेज लाइफ के साथ साथ प्यार को भी दिखाया गया है।
फिल्म की निर्माता एवं निर्देशिका नीरा वर्मा है फ़िल्म के मुख्य कलाकार के साथ ही जीत शर्मा, अनिल शर्मा, पुषेन्द्र सिंह, विक्रम राज, उपासना वैष्णव, अंकित सिंह देव, हेमा शुक्ला, अंशुल अवस्थी, संगीता निषाद, बोचकू और पूजा देवांगन भी फ़िल्म में दिखेंगे।