Love You ! जिंदगी

अमेरीका की सबसे युवा सेल्फ मेड अरबपति बनीं पॉप सिंगर रिहाना

वाशिंगटन (छत्तीसगढ़ दर्पण) नौ बार ग्रैमी जीत चुकीं पॉप सिंगर रिहाना के नाम एक और पंख लग गया है।रिहाना अमेरीका की सबसे युवा सेल्फ मेड अरबपति बन गई हैं। फोर्ब्स की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलाओं की सूची में यह घोषणा की गई है। इस सूची में रिहाना का नाम 21वें नंबर है। वहीं 40 की उम्र के भीतर वह एकमात्र अरबपति महिला हैं।34 साल की रिहाना की कुल संपत्ति 1.4 बिलियन डॉलर (करीब 11,101 करोड़ रुपये) है।

आर्थिक ऊंचाइयों को छूने में रिहाना की गायकी के अलावा उनके बिजनस वेंचर्स का भी साथ है। रिहाना कई ब्रैंड्स की सह-मालकिन हैं।फेंटी ब्यूटी, फेंटी स्किन और सैवेज फेंटी X जैसे ब्रैंड्स में रिहाना के स्टेक्स हैं।रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कॉस्मेटिक लाइन फेंटी ब्यूटी ने 2020 में करीब 4,360 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।वहीं उनकी लॉन्जरी लाइन सैवेज फेंटी ने 2021 में 7,930 करोड़ रुपये कमाए थे।

Leave Your Comment

Click to reload image