सम्राट पृथ्वीराज से चल गया मानुषी छिल्लर का सिक्का, साइन की तीसरी फिल्म
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का बॉलीवुड डेब्यू काफी चर्चित रहा। उन्होंने सुपरस्टार अक्षय कुमार के ऑपोजिट फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से अपना डेब्यू किया था।रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में उनके काम को देखते हुए उन्हें नई फिल्मों के लिए भी साइन किया जाने लगा है।खबर है कि हाल ही में मानुषी ने अपनी तीसरी फिल्म साइन की है। यह एक ऐक्शन एंटरटेनर फिल्म हैं और इस फिल्म में मानुषी का ऐक्शन अवतार देखने को मिलेगा।

