मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए ईद से अच्छा फैंस के लिए कोई मौका नहीं हो सकता है। किंग खान ईद के मौके पर हर साल अपने घर मन्नत के बाहर आकर फैंस को ईद की बधाई देते हैं। इस बार भी उन्होंने अपना ये रिवाज पूरा करते हुए मन्नत की बालकनी में आकर फैंस पर प्यार बरसाया। शाहरुख का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शाहरुख खान ने फैंस को दी ईद की बधाई
ईद के मौके पर शाहरुख को देखने के लिए मन्नत के बाहर लाखों फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। इस साल भी शाहरुख ने फैंस से रूबरू होने के लिए मन्नत की बालकनी पर आकर फैंस को वेव किया। उनके साथ इस वीडियो में उनके सबसे छोटे बेटे अबराम खान भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान शाहरुख खान अपने कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने सफेद रंग की टीशर्ट के साथ ब्लू रंग की पैंट पहनी थी। वहीं उनके बेटे अबराम की बात करें तो उन्होंने लाल रंग की टीशर्ट पहनी हुई थी। फिलहाल शाहरुख और अबराम की ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है और फैंस उन्हें ईद की बधाई दे रहे हैं।