गोवा में एक लड़की मुझमें दिखा रही थी दिलचस्पी : तापसी पन्नू
नई दिल्ली (छत्तीसगढ दर्पण)। फिल्मी सितारों की जिंदगी से जुड़े कई बार ऐसे अटपटे वाकये सामने आते हैं जिसे सुनकर प्रशंसक चौंक जाते हैं। हाल ही में अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने साथ हुए एक ऐसे ही वाकये के बारे में बताया है।
तापसी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' का प्रचार कर रही हैं। तापसी ने बताया कि एक बार एक लड़की ने उनमें दिलचस्पी दिखाई थी और वह समझ भी नहीं पाई थीं। तापसी ने बताया कि एक बार वह अपने दोस्तों के साथ गोवा गई थीं। वहां एक लड़की उनके पास आई और उनमें दिलचस्पी दिखाई। तापसी उसका इशारा समझ नहीं पाईं। बाद में दोस्तों ने उन्हें बताया कि वह क्या चाह रही थी।
तापसी ने बताया कि जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्हें अच्छा महसूस हुआ क्योंकि लड़कियां दूसरी लड़कियों में अकसर खामियां निकालती हैं। ऐसे में उन्हें अच्छा लगा कि उसने उन्हें पसंद किया।

