Love You ! जिंदगी

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी पहुंचे अभिषेक बच्चन

 बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी मां जया बच्चन और बहन श्वेता बच्चन नंदा के साथ वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि, इस दौरान उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन उनके साथ दिखाई नहीं दिए और ना ही पत्नी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन या बेटी आराध्या उनके साथ दिखे। सोशल मीडिया पर अभिषेक, जया और श्वेता की मंदिर यात्रा की तस्वीरें सामने आते ही नेटिजंस के रिएक्शन आना भी शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे बच्चन परिवार की तस्वीरें वायरल हो गईं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image