Love You ! जिंदगी

अदरक का उपयोग कैसे करें

 अदरक वाली चाय सेहत के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है। लेकिन कुछ लोगों को अदरक वाली चाय बिल्कुल नहीं पीना चाहिए या अगर आप पीते भी हैं तो कम मात्रा में पिएं।

पेट में जलन : अदरक भले ही शरीर को गर्मी प्रदान करता हो, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से पेट में जलन, एसिड बनने, गैस और कब्ज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। हालांकि अगर आप इसका थोड़ी मात्रा में खाने के बाद सेवन करते हैं तो यह पेट फूलने की समस्या को कम कर सकता है।

ब्लड क्लॉटिंग को करता है प्रभावित: अदरक में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जिससे खून को पतला किया जा सकता है। हालांकि इसका ज्यादा सेवन ब्लड क्लॉटिंग को प्रभावित कर सकता है। इसका ज्यादा सेवन करने से उन लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं, जो खून को पतला करने वाली दवाइयां ले रहे हैं।

कम हो सकता है ब्लड शुगर लेवल: खाने में जरूरत से ज्यादा अदरक को शामिल करने से इंसुलिन के लेवल में बाधा पैदा हो सकती है। इसकी वजह से ब्लड शुगर का लेवल अचानक कम हो सकता है।

मुंह में छाले: अगर आप बहुत ज्यादा अदरक का सेवन करते हैं तो यह समस्या आपको परेशान कर सकती है। इसलिए जितना हो सके, अदरक का सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image