Love You ! जिंदगी

उर्वशी रौतेला ने बताई लीक वीडियो की सच्चाई

 उर्वशी रौतेला जल्दी ही सुशी गणेशन के डायरेक्शन में बनी 'घुसपैठिया' फिल्म में नजर आने वाली हैं। जिसके प्रमोशन में एक्ट्रेस लगी हुई हैं। इसी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए एक्ट्रेस एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपनी  बाथरूम से हुए लीक वीडियो पर बात की। एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि- 'ये मेरी कोई पर्सनल क्लिप नहीं है। वह फिल्म घुसपैठिया का एक सीन है।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि रियल लाइफ में उन्हें कभी ऐसी किसी सिचुएशन से नहीं गुजरना पड़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसा किसी भी लड़की के साथ नहीं होना चाहिए। उर्वशी के ऐसे बयान के बाद अब फैंस इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। उर्वशी की आने वाली फिल्म घुसपैठिया की करें तो वह 9 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार है।

Leave Your Comment

Click to reload image