दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर नए फुट ओवर ब्रिज के पास 2 नग एस्केलेटर (स्वाचालित सीढी) का उद्घाटन श्री दयानन्द, मंडल रेल प्रबंधक रायपुर के द्वारा किया गया
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर 2 नग एस्केलेटर (स्वाचालित सीढी) का उद्घाटन श्री दयानन्द, मंडल रेल प्रबंधक रायपुर के कर कमलों द्वारा श्री बजरंग अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्री विवेक पटेल, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सा), श्री अवधेश त्रिवेदी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री उत्कर्ष पांडेय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (सम.) एवं रायपुर मंडल के समस्त शाखा अधिकारियो की गरिमामयी उपस्थिति में दिनांक 19.09.2025 को संपन्न हुआ ।

