रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के कर-कमलों से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के श्री सांध्य प्रदीप चौबे स्टेशन अधीक्षक को ‘अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025’ से सम्मानित किया गया
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के श्री सांध्य प्रदीप चौबे स्टेशन अधीक्षक को रेल सेवाओं के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं परिणामोन्मुखी योगदान के लिए दिनांक 09 जनवरी 2026 को माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के कर-कमलों से “अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया गया। श्री सांध्य प्रदीप चौबे ने नया रायपुर में एचपीसीएल गति शक्ति कोचिंग टर्मिनल की कमीशनिंग को प्राथमिकता देते हुए परामर्शदाता और रेल विभाग के सभी हितधारकों के साथ समन्वय करके दृढ़ नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। गति शक्ति कोचिंग टर्मिनल को न्यूनतम व्यवधान के साथ कमीशन किया गया। इन्होंने ब्लॉक के दौरान मालगाड़ी संचालन की व्यवस्था करके 4 दिन में 12 अतिरिक्त फ्रेट सेवाएँ उपलब्ध कराई। कई रेलखंडों में स्वचालित सिगनल प्रणाली कमीशन की तथा तीन ब्रिजों के पुनर्निर्माण कार्य की देखरेख की, जिससे ट्रेन परिचालन में सुधार हुआ।

