रेलवे, सूचना और प्रसारण, तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव, चयनित रेलवे कर्मचारियों को 70वां अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किया। अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025 के अंतर्गत
इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को
रेल मदद शील्ड प्राप्त होने पर रायपुर स्टेशन पर इसका भव्य स्वागत किया गया। रेल मदद शिल्ड दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री प्रवीण पांडेय जी द्वारा नई दिल्ली बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस से लाई जा रही थी। जिसका रायपुर स्टेशन पर वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 05 पर शील्ड का भव्य स्वागत किया गया। प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) श्री प्रवीण पांडेय जी मैं रायपुर रेल मंडल द्वारा रेल मदद में एक्सीलेंट उपलब्धियां दर्ज करने पर कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया एवं आगे भी निरंतर इसी तरह यात्रियों की मदद के लिए तत्पर रहने की बात कही। इस अवसर पर बिलासपुर जोन के वाणिज्य विभाग के अधिकारी एवं रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारी रायपुर स्टेशन पर कार्यरत स्टाफ, टिकट चेकिंग स्टाफ, स्काउट गाइड, वाणिज्य निरीक्षक, प्रचार निरीक्षक, पुलिस बैंड, सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रेलवे, सूचना और प्रसारण, तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव के द्वारा रेल मदद शील्ड दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश एवं प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री प्रवीण पांडेय ने प्राप्त की।
भारतीय रेल के सभी जोनों में रेल मदद प्लेटफॉर्म के माध्यम से दर्ज यात्रियों की शिकायतों के प्रभावी, त्वरित और संतोषजनक निपटान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है । तीनों मंडलों में रायपुर नागपुर बिलासपुर के संयुक्त प्रयासों विशेष तौर पर रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी द्वारा स्वयं रेल मदद की मॉनिटरिंग एवं उनके नेतृत्व में वाणिज्य कंट्रोल विभाग की सक्रिय टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई।
रेल मदद भारतीय रेल का एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो शिकायत निवारण, पूछताछ और यात्री सहायता के लिए बनाया गया है । इस एक ही प्लेटफॉर्म के माध्यम से यात्री स्वच्छता, सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, खानपान एवं अन्य सेवाओं से संबंधित शिकायतें दर्ज कर सकते हैं, उनकी स्थिति ट्रैक कर सकते हैं तथा मोबाइल ऐप, वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से फीडबैक भी दे सकते हैं । यह प्रणाली यात्रियों की समस्याओं के त्वरित, समन्वित और प्रभावी समाधान को सुनिश्चित करती है, जिससे यात्रा अनुभव में उल्लेखनीय सुधार होता है ।
यह पुरस्कार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के निरंतर प्रयासों, प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था और यात्री-केंद्रित दृष्टिकोण को मान्यता देता है, जो समयबद्ध और प्रभावशाली ढंग से शिकायतों के समाधान में परिलक्षित होता है । यह उपलब्धि रेलवे की सेवा उत्कृष्टता के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है ।
यह सफलता डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग के माध्यम से यात्री संतुष्टि बढ़ाने तथा उत्तरदायी, विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाली रेल सेवाएं प्रदान करने की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है ।
इस उपलब्धि पर श्री प्रवीण पांडेय, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, ने वाणिज्य विभाग के सभी कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया । उन्होंने यात्रियों की समस्याओं को सक्रिय रूप से उठाने और त्वरित कार्रवाई करने में कर्मचारियों की भूमिका की सराहना की । विशेष रूप से उन्होंने यात्रियों को प्रदान की गई उत्कृष्ट चिकित्सा सहायता तथा अनधिकृत यात्रियों की पहचान कर उन्हें उतारने (डिट्रेनिंग) की प्रभावी कार्रवाई की प्रशंसा की। भविष्य की प्राथमिकताओं पर जोर देते हुए उन्होंने ई-कैटरिंग के माध्यम से स्वस्थ एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने तथा ऑटोमैटिक वेंडिंग मशीन (AVM) के जरिए सेवाओं को और बेहतर बनाने की बात कही, ताकि यात्रियों के आराम और संतुष्टि में निरंतर वृद्धि हो सके ।