बड़ी खबर : शिमला में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर सीएम बघेल ने की चर्चा...
शिमला (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज दिल्ली प्रवास से सीधे हिमाचल प्रदेश के लिए हेलीकाप्टर से रवाना हुए। बता दें सीएम भूपेश बघेल को एआईसीसी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया है। बतौर सीनियर ऑब्ज़र्वर सीएम भूपेश बघेल ने शिमला में हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

